हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तिली में उषांकर धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर लगा।

औषधि, चिकित्सा का दान है: डॉ. चउदा भास्कर संवाददाता | सागर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तिली में उषांकर धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर लगा। मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र चउदा ने कहा औषधि दान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने कहा कि जलदान, अन्नदान, रक्तदान एवं अन्य दानों से भी बड़ा अगर कोई दान है तो वह औषधि एवं चिकित्सा दान है। आज यह निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर उषाशंकर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा बड़ा कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि स्व. उषा सुहाने द्वारा जो भी कार्य किए गए वह सराहनीय थे और अब उनकी बेटियों द्वारा उनकी राह पर चलकर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। गहोई वैश्य समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र सुहाने ने कहा मातृ, पितृ एवं गुरु ऋण चुकाने से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा माता पिता एवं गुरु ही व्यक्ति को अपने आचार-विचार एवं शिक्षा से आगे सागर उषाशंकर धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर लगा। अधिकारी डॉ. डीके गोस्वामी ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से जो निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया है, इसमें जहा भी मेरे सहयोग की आवश्यकता पड़े मैं अवश्य दूंगा। उन्होंने कहा निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना बड़ी बात और आज यह देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है कि सुहाने की बेटियां इस महान कार्य को कर रही हैं। सिविल सर्जन डॉ. ज्योति चौहान ने कहा माता- पिता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *