दिनांक 01/07/25 प्रयागराज, यू पी

आज दिनांक 01/07/25 को उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से स्वर्गीय श्री शंकर लाल सुहाने की स्मृति दिवस के उपलक्ष पर साप्ताहिक श्रृंखला के अंतर्गत 16 वें कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट की सक्रिय सदस्य श्रीमती शिल्पी गुप्ता द्वारा स्कूल हेड श्रीमति सरला वर्मा जी एवं स्कूल स्टाफ श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव,श्रीमती प्रीति गुप्ता के सहयोग से पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय भगवतपुर प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें लगभग 120 उपस्थित रहे सभी बच्चों को खाद्य सामग्री के रूप में बिस्कुट और चॉकलेट का वितरण स्वयं स्कूल स्टाफ की ओर से वितरण किया गया बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया ट्रस्ट परिवार कार्यक्रम करने वाले सभी सदस्यों को धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *