+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 02/06/2024 पुणे महाराष्ट्र
आज दिनांक 02/06/2024 को उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट की ट्रस्टी श्रीमती सिंपल सेठ एवं ट्रस्टी श्री सुरेंद्र सेठ द्वारा जन सेवा में लगे हुए गुरुद्वारा के निशुल्क सेवादारों के सहयोग से तेग बहादुर गुरुद्वारा हड़प्पसर पुणे महाराष्ट्र में निशक्त जरूरतमंद बच्चों को उनके परिजनों की उपस्थिति में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ायें जाने की दृष्टि से आगामी जून माह में खुलने वाले स्कूली बच्चों को 150 कॉपियां व 70 स्कूल बैग का वितरण किया गया बच्चे ट्रस्ट की ओर से सामग्री प्रकार अत्यंत प्रसन्न हुए एवं उनके माता-पिता बहुत उत्सुक दिखाई दिए सभी ने ट्रस्ट के कार्य को सराहा एवं पुनः आने का आग्रह किया संपूर्ण कार्यक्रम में ट्रस्टी के पारिवारिक बच्चे सुश्री अरुंधति सेठ ओजसिवता सेठ मान्या गुगोरिया ने वितरण कार्य में हिस्सा लिया ॥





