दिनांक 5 जून 2025 जबलपुर, भोलानगर

जबलपुर आज दिनांक 5 जून 2025 दिन गुरुवार को उषांकर चेरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में कृषि उपज मंडी के सामने ग्रीन सिटी रोड , भोलानगर , खेरमाई मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें बच्चों को नमकीन पैकेट्स (50) तथा छोटे एवं बड़े सभी बच्चों को बिस्किट के पैकेट ( 100 )वितरित किए गए । साथ ही महिलाओं (12 ) बच्चों ( 8 ) एवं पुरुषों (10) को चप्पलें भी वितरित की गई । तीन बेटियों को कापी एवं १० बच्चों को पेन भी वितरित किए गए । सामग्री प्राप्त कर सभी ने ख़ुशी व्यक्त की तथा ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का आयोजन कैंप प्रभारी डॉ अरुण सरावगी द्वारा ट्रस्ट अध्यक्षा सुश्री सविता सुहाने दीदी जी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ । जिसमें इंजी कमल कांत गुप्ता बहरे , अनुभव मातेले , के. सी. गुप्ता , राम गोपाल ददरया , श्रीमती पुष्पा ददरया , डॉ पुष्पराज केशरवानी , संजय प्यासी , नवीन बडेरिया , कृष्ण कुमार नौगरैया एवं मोहल्ले के निवासी भी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *