दिनांक 07/09/2025 उज्जैन

आज दिनांक 07/09/2025 को उषांकर चेरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य  श्री महेंद्र रूसिया जी (उज्जैन कैम्प प्रभारी) के द्वारा जिला उज्जैन के अंबोदिया में स्थित सेवा धाम आश्रम में सेवाधाम के संस्थापक श्री सुधीर भाई गोयल जी के विशेष सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में आश्रम में उपस्थित पढ़ने वाले बच्चों  को शिक्षा से संबंधित स्टेशनरी जैसे  50 ड्राइंग कॉपियां ,50 कलर बॉक्स, 50 पेंसिल ,50 रबड़ ,50 शॉपनर एवं जो पढ़ाई नहीं करते हैं उन महिलाओं को 25 साड़ियों का वितरण ट्रस्ट की ओर से किया गया आश्रम में उपस्थित सभी बच्चे एवं महिलाएं सामग्री पाकर बहुत खुश हुए कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य श्री महेंद्र रूसिया,श्री नागेश गुप्ता,दीपक राजपूत ,श्री करण परमार जी (पार्षद ) उपस्थित रहे ट्रस्ट परिवार कार्यक्रम आयोजित करने वाली उज्जैन टीम और विशेष रूप से आश्रम के संस्थापक श्री सुधीर भाई एवं धर्म पत्नी जिन्होंने संपूर्ण जीवन आश्रम एवं समाज सेवा को समर्पित करने वाले महान व्यक्तित्व एवं उनकी सम्पूर्ण टीम को ट्रस्ट परिवार हृदय से धन्यवाद देता है🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *