+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 9 अप्रैल 2025 विचारपुर, शहडोल
आज दिनांक 9 अप्रैल 2025 को उषांकर चेरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के स्थापना दिवस के तृतीय वार्षिक उत्सव के पाक्षिक कार्यक्रमों के अंतर्गत कैम्प शहडोल द्वारा अध्यक्ष आई.पी.एस. सविता सोहाने (उ. म. नि.) शहडोल रेंज के दिशा निर्देश पर जिला कलेक्टर के सहयोग से ग्राम पंचायत भवन विचारपुर जिसे मिनी ब्राजील भी कहा जाता है, में फुटबॉल खेलने वाले 180 बच्चों के हित में शीतल पेयजल व्यवस्था हेतु वॉटर कूलर (ब्ल्यू स्टार) ,मय सिंटेक्स ट्रस्ट की ओर से प्रदान किया गया। जिसका उदघाटन पुलिस अधीक्षक आई.पी. एस. श्री रामजी श्रीवास्तव, खेल अधिकारी श्री अभिषेक दीवान, नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल श्री घनश्याम जायसवाल के कर कमलों से नन्हें बच्चों की उपस्थिति में कराया गया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष (भाजपा) श्री मनोज गुप्ता , अनुविभागीय अधिकारी (धनपुरी) श्री मिश्रा, श्री रवि कोल (ब्यौहारी), डी.एस. पी. विकास पांडे ,थाना प्रभारी श्री राघवेंद्र , फुटबॉल कोच श्री रईस खान , खेल समन्वयक अधिकारी श्री अजय सोंधिया, दिलीप, अनिल , धनराज, अजीत, पुष्पा, एवं फुटबॉल खिलाड़ी अनिल सिंह गोंड , लक्ष्मी सहित नरेश कुंडे, शंकर दहिया, डायरेक्टर श्री सफदर हुसैन एवं पत्रकार बंधु सहित सभी महानुभावों की उपस्थिति एवं सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को ट्रस्ट की ओर से संतरे प्रदाय किए गए। ट्रस्ट परिवार समस्त आयोजक एवं उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करता है।🙏











