दिनांक 10/01/2025 को उषांकर चैरिटेबल एंड एज्युकेशनल ट्रस्ट – अजयगढ़, जिला पन्ना

दिनांक 10/01/2025 को उषांकर चैरिटेबल एंड एज्युकेशनल ट्रस्ट, मुख्य शाखा सागर के तत्वावधान में बड़ी फील्ड, वार्ड क्रमांक 11, तहसील अजयगढ़, जिला पन्ना में एक सराहनीय सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रस्ट द्वारा घुमक्कड़ जाति की महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को ठंड से बचाव हेतु गर्म टोपे एवं मोज़े वितरित किए गए। साथ ही सभी लाभार्थियों को बिस्किट एवं बोरोप्लस क्रीम भी प्रदान की गई, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ट्रस्ट की सक्रिय सदस्य श्रीमती पूनम छिरौल्या, श्रीमती सावित्री गुप्ता, श्रीमती निधि खरया, श्रीमती किरण गुप्ता तथा समाजसेवी श्री चंदन खरया की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उषांकर चैरिटेबल एंड एज्युकेशनल ट्रस्ट परिवार इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *