11/11/2025 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट – शहडोल के शासकीय प्राथमिक पाठशाला मैरटोला

आज दिनांक 11/11/2025 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट की ओर से ग्राम पिपरिया जिला शहडोल के शासकीय प्राथमिक पाठशाला मैरटोला में अध्यक्ष द्वारा सक्रिय सदस्य श्री दिलीप साकेत, धनराज सिंह, अनिल सिंह, पुष्पा तिवारी के साथ पहुंचकर अध्ययनरत बच्चों के हित में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी बच्चों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के जागरूक किया गया एवं सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए एवं सही उत्तर देने बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को 6 वाटर बाॅटल,11 स्कूल बैग एवं खाद्य सामग्री बच्चों को टाॅफी का वितरण किया गया। बच्चे सामग्री पाकर बहुत प्रसन्न हुए। ट्रस्ट परिवार सभी सहयोगी सदस्यांे का धन्यवाद ज्ञापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *