+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
11/11/2025 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट – पिपरिया जिला शहडोल -प्राथमिक पाठशाला डोंगरीटोला
आज दिनांक 11/11/2025 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट की ओर से ग्राम पिपरिया जिला शहडोल के शासकीय प्राथमिक पाठशाला डोंगरीटोला में अध्यक्ष द्वारा ट्रस्टी श्री राजकुमार खरया, सदस्य श्री दिलीप साकेत, धनराज सिंह, अजीत यादव, अनिल सिंह, आशा खरया, पुष्पा तिवारी के साथ पहुंचकर अध्ययनरत बच्चों के हित में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वंदे मातरम से किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को ट्रस्ट की ओर से 2 वॉटर बोतल, 15 स्कूल बैग,17 काॅपी,17 पेन, 25 ड्राइंग काॅपी,25 कलर पेंसिल बाॅक्स का वितरण किया गया एवं बच्चों को टाॅफी का वितरण किया गया। बच्चे सामग्री पाकर बहुत प्रसन्न हुए।




