+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
12/09/2025 उषांकर चैरिटेबल एवं एजुकेशनल ट्रस्ट – उत्तर प्रदेश – प्रयागराज
आज दिनांक 12 सितंबर 2025 को उषांकर चैरिटेबल एवं एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वाधान में ट्रस्ट की अध्यक्षा सुश्री सविता सोहाने जी के मार्गदर्शन में स्व. श्री शंकर लाल सोहाने की पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मंडल के ट्रस्टी श्री सत्येंद्र कुमार गुप्ता सदस्य श्रीमती सपना गुप्ता डॉ राम नेवाज सिंह श्री नागेंद्र प्रताप सिंह श्रीमती सुनीता सिंह श्रीमती शिल्पी गुप्ता की उपस्थिति में ग्राम नूरपुर के परिषदीय विद्यालय में कुल 130 अनुसूचित जाति के बच्चों को बैग कॉपी पानी की बोतल एक्जाम पैड कला की कॉपी कलर पेन पेंसिल इरेज़र वितरित करके सभी गरीब बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया
बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया और बताया गया कि गरीब शिक्षित होगे तभी वह अपना जीवन निर्वाह अच्छे ढंग से कर सकेगे बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई और उन्हें सम्मानित किया गया
विद्यालय में अध्यनरत दो दिव्यांग बच्चों और निराश्रित तीन बच्चों को अलग से बैग देकर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया विद्यालय में कार्यरत 4 रसोईयों को साड़ी देकर सहयोग किया गया संस्था के द्वारा किये गए सहयोग से गांव के अभिभावकों एवं बच्चों और शिक्षकों ने संस्था का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया💐💐
🙏🙏 साभार
सदस्य प्रयागराज मण्डल टीम









