दिनाँक 15.04.25 बागड़-रामपुर, सीधी

तृतीय वार्षिक उत्सव के अवसर पर पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत आज दिनाँक 15.04.25 को जिला सीधी के ग्राम पंचायत बागढ खास विकास खण्ड रामपुर , नैकिन जिला सीधी के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में उषांकर चैरिटेबल एण्ड एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से अपना नवीन कैंप स्थापित कर ग्राम पंचायत भवन में गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों के महिला पुरुषों को एकत्र कर स्वयं के प्रति सम्मान ,सजगता व बच्चों को शिक्षा दिए जाने के संबंध में , महिलाओं को आत्मनिर्भता के क्षेत्र में बढ़ने के संबंध में ट्रस्ट सदस्य रामजी शर्मा, पुष्पा शर्मा व ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा समझाइश दी गई । उपस्थित ग्रामीणों में गर्मी से बचाव हेतु 70 नग गमछा पुरुषों को ,महिलाओं को साड़ियाँ 10 नग एवं पेटिकोट- 45 नग ट्रस्ट की ओर से वितरित किए गए। ट्रस्ट का आयोजन मुख्यता सदस्य रामजी शर्मा एवं श्रीमति पुष्पा शर्मा के मार्गदर्शन में , ग्राम पंचायत बागढ खास के सरपंच श्री रामकुमार कोरी , उप सरपंच श्री विनोद कुमार चतुर्वेदी तथा अन्य गणमान्य श्री आत्माराम चतुर्वेदी, श्री अश्विन चतुर्वेदी एवं श्री प्रवीण मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ । उपस्थित समस्त जन मानस एवं बच्चों को 160 पैकेट बिस्किट के वितरित किए गए। ट्रस्ट के उपरोक्त निः स्वार्थ भावना से किये जा रहे कार्य को देखते हुए उपसरपंच श्री विनोद कुमार चतुर्वेदी तथा श्री आत्मराम चतुर्वेदी एवं श्री प्रवीण मिश्रा द्वारा ट्रस्ट की सदस्यता ली गई । ट्रस्ट परिवार उपस्थित सदस्य एवं समस्त जन मानस का धन्यवाद ज्ञापित करता है। 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *