16/01/2026 को उषांकर चैरिटेबल एंड एज्युकेशनल ट्रस्ट – नौगांव

दिनांक 16/01/2026 को उषांकर चैरिटेबल एंड एज्युकेशनल ट्रस्ट की ओर से शासकीय प्राथमिक शाला, देवी मन्दिर, नौगांव में एक सराहनीय शैक्षणिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रस्ट द्वारा विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहयोग प्रदान करते हुए 60 कॉपियाँ एवं 60 पेन वितरित किए गए, जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री धीरज पहारिया, श्रीमति भारती पहारिया, श्री राजेश अग्रवाल, श्री महेश पटेल तथा श्रीमती विमला अहिरवार (शिक्षक) की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग रहा।
उषांकर चैरिटेबल एंड एज्युकेशनल ट्रस्ट परिवार इस सेवा कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले सभी सहयोगियों एवं उपस्थितजनों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *