दिनांक 16/06/2024 जिला शहडोल

दिनांक 16/06/2024 को उषांकर चैरिटेबल एंड एज्युकेशन ट्रस्ट की ओर से वृद्धाश्रम कल्याणपुर जिला शहडोल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वृद्ध महिला व पुरुषों का जिला चिकित्सालय शहडोल के सिविल सर्जन डॉ. जीएस परिहार एवं डॉ. मुकुंद चतुर्वेदी व उनकी टीम द्वारा मेडिकल परीक्षण किया गया व मेडिसिन वितरित की गई एवं ट्रस्ट की ओर से उपस्थित वृद्ध महिलाओं को पेटीकोट व पुरुषों को गर्मी से बचाव हेतु गमछा का वितरण कर उनके लिए सायंकालीन भोजन की व्यवस्था की गई। साथ ही सरिता वट वृक्ष श्रृंखला के अंतर्गत आगामी वर्षा ऋतु के आगमन पूर्व वृद्धाश्रम परिसर में वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया किया।
उक्त कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय शहडोल के सिविल सर्जन डॉ. जीएस परिहार सदस्य भारत विकास परिषद का विशेष सहयोग रहा तथा ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने, सदस्यगण श्रीमती उर्मिला कटारे, श्रीमती रंजना कटारे, सर्वश्री राजकुमार खरया, मनोज गुप्ता, प्रथम राज कटारे, नागेंद्र शर्मा, राम सिंह, अनिल सिंह, धनराज सिंह, अजीत यादव कर्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *