दिनांक 16 /11 /24 कटनी

आज दिनांक 16 /11 /24 को ऊषांकर चेरिटेबल एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से ट्रस्टी श्री मति सरिता गुप्ता, सदस्य राकेश गुप्ता, के द्वारा ग्राम-अमहेटा , तहसील- केमौर के ( जिला कटनी) आदिवासी बहुल क्षेत्र के माइनिंग एरिया के स्कूल के बच्चों के बीच पहुंच कर कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस आयोजित कार्यक्रम में सरपंच उरमलिया जी, समिति अध्यक्ष दीक्षित जी , प्राचार्या स्मिता दुबे की भी सहभागिता रही। बच्चों का वाद विवाद, कविता , गायन का प्रदर्शन कराया गया। जिस हेतु उत्साहवर्धन में पुरस्कार वितरित किए गए एवं आर्थिक रूप से चयनित कमजोर कक्षा 6 से 10 वीं तक के 100 से अधिक छात्र छात्रों को 50 कॉपी, 50 पेन, 43 स्कूल बैग,20 ड्राइंग कॉपी, 20 कॉलर बॉक्स, 30 पेंसिल , 60 रबर, 60 शार्पनर वितरित किए गए। अतः ट्रस्ट परिवार सभी उपस्थित सदस्य एवं स्कूल का आभार व्यक्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *