दिनांक 18.08.2024-शहडोल

दिनांक 18.08.2024 को उषांकर चैरिटेबल एंड एज्युकेशन ट्रस्ट की मूल आधार कीर्तिशेष श्रीमती उषा सोहाने की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर छात्र-छात्राओं के हित में जिला कलेक्टर शहडोल एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री मरपाची के विशेष सहयोग से लगभग 350 बच्चे एवं बच्चियों को उनकी आर्थिक स्थिति को मद्देनजर रखते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लाया गया। हमराह में 02-25 शिक्षकगण उपस्थित हुए बच्चे एवं बच्चियों के हित में सिविज सर्जन जिला शहडोल एवं उनके टीम के विशेष सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ट्रस्टी श्रीमती सरिता गुप्ता सदस्य सुश्री अदिति गुप्ता, श्रीमती सपना गुप्ता, ट्रस्टी तृप्ति बरसैंया द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाकर सामान्य ज्ञान के प्रश्न किये गये, जिसके उत्तर बच्चों ने बढ़-चढ़कर दिये, विशेष योग्यता रखने वाले बच्चों को ड्राइंग कॉपी, कलर बॉक्स एवं कम्पास, पानी की बॉटल से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषा सिंह विधायक जयसिंहनगर शहडोल एवं जिलाध्यक्ष श्री अवध प्रसाद बिलैया जिला डिंडोरी के द्वारा की गई। कार्यक्रम का विशिष्ट अतिथि श्रीमती अमिता चपरा पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश महिला महिला वित्त एवं विकास निगम, कलेक्टर शहडोल, पुलिस अधीक्षक शहडोल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला शहडोल एवं ट्रस्ट सदस्य श्री राजकुमार खरया सदस्य प्रदेश कार्य समिति व्यापारी प्रकोष्ठ श्री मनोज गुप्ता समाजसेवी एवं जबलपुर से डॉ अरुण सरावगी, श्री विजय सुहाने एवं जिला शहडोल के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ में दीप प्रज्ज्वलन कर अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट परिवार द्वारा स्वरोपित तुलसी के पौधों से कर स्वागत भाषण में ट्रस्ट की अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने द्वारा ट्रस्ट की स्थापना कार्यों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही स्थापना वर्ष से माह सितम्बर 2024 तक सक्रिय सदस्यों की माह जुलाई में ट्रस्ट की बैठक के दौरान चयनित 18 सक्रिय सदस्यों को सर्टिफिकेट एवं मोमेन्टो द्वारा सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि ट्रस्ट के सदस्यों के हित में 13,999/- रूपये राशि के ट्रस्ट के लोगो का मोमेन्टो कुल 50 नग ट्रस्ट कार्यालय को प्रदान किये गये। जिसमें से 18 मोमेन्टो सर्टिफिकेट सहित कार्यक्रम दिनांक को कौशाम्बी प्रयागराज दतिया ग्वालियर सागर भोपाल जबलपुर मुरैना व शहडोल के सदस्य सम्मानित हुए ताकि भविष्य में सदस्यों को और अधिक कार्य की प्रेरणा मिल सके एवं द्विगुणित उत्साह से कार्य कर सकें। कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित अतिथियों द्वारा विचार व्यक्त किये जाने के उपरान्त अतिथियों के करकमलों से कुल 102 बच्चों को स्कूल बैग 100 कॉपियां, 105 क्लिपबोर्ड, 100 पेन, एवं क्विज प्रतियोगिता के दौरान 30 कलर पेंसिल 30 ड्राइंग कॉपी 05 कम्पास 28 वॉटर बॉटल का वितरण किया गया एवं उपस्थित बच्चों द्वारा शारीरिक सौष्टव के खेल लाठी प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम, नित्य गीत संगीत का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा शहडोल नगरपालिका अध्यक्ष को 05 व बुढ़ार नगरपरिषद अध्यक्ष को 02 कुल 07 सीमेन्ट चेयर जनहित में पुलिस लाईन एवं शहर के आवश्यक स्थानों पर लगाने हेतु प्रदान की गई। साथ ही एक वाटर कुलर 500 लीटर की सिन्टेक्स सहित सिविल लाईन आम रोड शारदा मंदिर
के पास ज्ञानोदय के बच्चों, पुलिस लाईन के जवान व चिकित्सीय परिक्षेत्र होने आने-जाने वाले रोगियों एवं उनके परिजनों व राहगीरों के हित में प्रदान किया गया। ट्रस्ट परिवार द्वारा आपसी सहयोग से अपनी माताजी की पुण्यतिथि के अवसर बालूशाही एवं कचौड़ी का नाश्ता कराया गया व ट्रस्ट की ओर से केले का वितरण कराया गया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष द्वारा ट्रस्ट की ओर से आमंत्रित मुख्य एवं विशेष अतिथियों एवं निःशुल्क चिकित्सीय प्रदान करने वाली टीम एवं शैक्षणिक जगत के प्राचार्य एवं व्याख्याता को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया एवं सुश्री अदिति गुप्ता द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *