18/08/2025 को उषाकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट – अम्बेडकर भवन शहडोल

आज दिनांक 18/08/2025 को उषाकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट के द्वारा स्वर्गीय श्रीमती उषा सोहाने की स्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर साप्ताहिक श्रृंखला के अंतर्गत 10वें कार्यक्रम का आयोजन अम्बेडकर भवन शहडोल में संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर के में अध्ययनरत बच्चों की बैठक व्यवस्था हेतु जिला शहडोल के एक प्रतिष्ठित व्यापारी (नाम गुप्त रखने का आग्रह किया गया) द्वारा फायबर की 12 बेंच व 20 चेयर एवं 12 लोहे व प्लाईवुड की बनी टेबल प्रदान किया गया। साथ नगर-पालिका अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद द्वारा अपनी ओर से एक-एक सिलिंग फैन लगवाने का हेतु कहा गया। कोचिंग में उपस्थित बच्चों से स्वयं अध्यक्ष द्वारा सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए एवं सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा उपस्थित बच्चों को ट्रस्ट की ओर नमकीन के पैकेट एवं टॉफियाँ वितरित की गई। उक्त आयोजन के दौरान अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने,ट्रस्टी श्री राजकुमार खरया, सदस्य श्री दिनेश रुसिया, संजय श्रीवास्तव, प्रेमलता रजक (कोचिंग संचालिका), दिलीप, धनराज, अनिल, अजीत, पुष्पा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *