+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 19/09/2025 नरवर Shivpuri
आज दिनांक 19/09/2025 को ग्रीन हेरिटेज रिसॉर्ट, नरवर में ट्रस्ट की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर नरवर स्कूल के बच्चों (कक्षा 1 से 8 तक) को स्कूल बैग, वाटर बॉटल, ड्रॉइंग बुक व रंग, पेन और कॉपी वितरित किए गए।
✨ बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु ड्रॉइंग प्रतियोगिता एवं म्यूजिकल चेयर रेस का आयोजन किया गया।
🏆 ड्रॉइंग प्रतियोगिता के विजेताओं को क्रमशः ₹501, ₹301 और ₹150 की पुरस्कार राशि, ट्रस्ट के सदस्य Smt Parvati Sharma, Kiran Shukla, Shri Ram Shukla और नीतेश Sharma के द्वार प्रदान की गई।
🎖️ कक्षा 1 के विशेष प्रतिभाशाली बच्चों की उत्कृष्ट ड्रॉइंग हेतु अतिरिक्त ₹501/- की राशि दी गई।
🎁 म्यूजिकल चेयर के विजेता बच्चों को वाटर बॉटल भेंट की गई।
🎤 बच्चों के मनोरंजन के लिए कविता पाठ एवं गायन कार्यक्रम भी रखा गया।
🍪 कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को बिस्किट पैकेट, नाश्ता एवं पैक्ड पानी प्रदान किया गया।
🙏 उषांकर चेरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट परिवार इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों एवं सेवादारों का हृदय से धन्यवाद करता है।






