दिनांक 21 अप्रैल 2025 प्रतापगढ़

आज दिनांक 21 अप्रैल 2025 को उषाशंकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के प्रतापगढ़ (उ. प्र.) के सक्रिय सदस्य श्री दुर्गेश दुबे द्वारा शिवा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान चिलबिला, प्रतापगढ़ में अपने मित्रों के साथ पहुंच कर संस्थान के 70- 75 वृद्ध महिला पुरुषों को भोजन कराया गया । उल्लेखनीय है कि श्री दुर्गेश दुबे द्वारा इस कार्यक्रम का संपूर्ण व्यय अपनी ओर से किया गया । एवं स्वयं उपस्थित रह कर स्नेह के साथ भोजन कराया गया। ट्रस्ट परिवार आपके समर्पण और सेवा भाव को सलाम करता है। एवं समस्त उपस्थित महानुभाव एवं आयोजक सदस्य का धन्यवाद ज्ञापित करता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *