+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 28 /6/25 शहडोल
आज दिनांक 28 /6/25 को उषाशंकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से स्वर्गीय श्री शंकरलाल सोहाने की स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में वार्ड नंबर 14 की अत्यंत आर्थिक रूप से कमजोर बस्ती में शहडोल मैं कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में बेटियों को प्रोत्साहन देने हेतु ब्यूटी पार्लर की शुरूआत (द्वितीय कार्यक्रम) प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में की गई। ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय माननीय विधायक जय सिंह नगर ,श्रीमती मनीषा सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल ,श्री घनश्याम जायसवाल, ट्रस्ट की अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने के द्वारा श्रीमती उषा एवं शंकरलाल सोहा ने के संयुक्त चित्रपट पर माल्यार्पण कर ,दीप प्रज्वलित किया जाकर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक , पार्षद संजीव प्रताप सिंह व ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य श्री राजकुमार खरया ,श्री चंद्रेश द्विवेदी ,श्री मनोज गुप्ता ,श्रीमती आशा खरया , की गरिमामय उपस्थिति में फ़ीता काटकर किया गया ।कार्यक्रम में ट्रस्ट के अत्यंत सक्रिय सदस्य मुख्यतः श्री रवि सनोरिया ,रामसिह, नागेंद्र शर्मा , अनुराग दिवेदी , अनिल सिंह धनराज, अजीत, पंकज प्रेम लता रजक व प्रशिक्षक आरती वर्मन , रोहित व 10 प्रशिक्षणार्थी बेटियों सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। कार्यक्रम मैं नवीन सदस्य श्रीमती निर्मला गुप्ता , संजीव प्रताप सिंह के द्वारा नवीन सदस्यता ली गई ।रास्ते की सदस्यता ली गई। ट्रस्ट की प्रशिक्षक को प्रशिक्षण केंद्र चलाए जाने की सामग्री प्रदान की गई । सुश्री सोहाने द्वारा अपनी ओर से पार्लर चेयर प्रदाय की गई । न्यू शॉपिंग स्टोर के प्रभारी श्री श्रॉफ के द्वारा भी प्रशिक्षक को मुख्य अतिथि के कर कमलों से दिलाया गया। ट्रस्ट की ओर से सभी जनों को स्वल्पाहार वितरित किया गया । ट्रस्ट परिवार सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता है।





