+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 29/06/24 अमलाई क्षेत्र
आज दिनांक 29/06/24 को उषांकर चेरिटेबल एण्ड एजुकेशनल ट्रस्ट से अमलाई क्षेत्र में स्थित ओरिएंट पेपर मिल के मजदूर वर्ग के जरूरतमंदो के परिजनों महिला पुरुष बच्चियों को ट्रस्ट द्वारा 25 पेटीकोट , 33साफे , 30 मैक्सियां(गाउन) का वितरण किया गया। साथ ही ट्रस्ट की ओर से केले का वितरण किया गया। उल्लेखनीय हैं कि कार्यक्रम OPM परिवार का सहयोग से संपन्न हुआ। परिसर में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य श्री सीएस काशीकर जी एवं उनकी धर्म पत्नी श्रीमति काशीकर जी ने स्वीकार किया एवं सदस्य श्री आलोक श्रीवास्तव D/GM एवं सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा का भी विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम में OPM महिला मंडल की उपस्थिति भी सराहनीय रही । कार्यक्रम के आयोजन में ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीमति सपनागुप्ता ,सदस्य श्री ओराके रवि ,अजीतधनराज ,दिलीप ,अनिल ,नागेश का विशेष सहयोग रहा । सक्रिय सदस्य के प्रति ट्रस्ट आभार प्रदर्शित करता है। OPM परिवार की ओर से खाद्य सामग्री के डब्बे प्रदाय किए गए, जिसका ट्रस्ट परिवार आभार प्रदर्शित करता है।🙏













Fantastic work done by our Ushankar trust society in field of welfare