+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 29/08/2025 चित्रकूट यू पी
दिनांक 29/08/2025 को उषांकर चेरिटेबल व एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से ट्रस्ट के नये सदस्य श्री अरुण गुप्ता एवं श्रीमती मुक्ता गुप्ता कैम्प प्रभारी कर्वी के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर्वी जिला चित्रकूट उ.प्र. में संचालित दृष्टि नेत्रहीन बालिका विद्यालय (संचालक श्री शंकर लाल पहारिया) पर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में ट्रस्ट की ओर से उपस्थित 100 बालिकाओ के बीच स्टेशनरी(200 ब्रेल पेपर , 25 स्टाइल्स स्पेशल पेन ) का समान वितरण किया गया तथा सभी बच्चों एवं स्टाफ को खाद्य सामग्री के रुप मे सदस्य मुक्ता एंड अरुण गुप्ता जी की ओर से बिस्किट एवं सहयोगी रचना एंड जीतेश बरसईयाँ जी की ओर से केले का वितरण किया गया । बच्चे ट्रस्ट के द्वारा सामग्री पाकर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कर बहुत प्रसन्न हुए। कार्यक्रम मे उपस्थित सहयोगी श्री जितेष बरसईयाँ एवं श्रीमती रचना बरसईयां की ओर से दृष्टि नेत्रहीन बालिका विद्यालय के संचालक श्री शंकर लाल पहारिया जी को बच्चों के हित के लिए ₹1100 रुपये की राशि दान की गई। ट्रस्ट परिवार सदस्य श्रीमती मुक्ता एंड अरुण गुप्ता उपस्थित सहयोगी श्रीमती रचना एंड जितेष बरसईयाँ,नमन गुप्ता, श्री शंकर लाल पहारिया जी का आभार व्यक्त करता हैं।
🙏🏻












