+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
30 सितंबर 2025 को उषांकर चैरिटेबल एवं एजुकेशनल ट्रस्ट – उत्तर प्रदेश – प्रयागराज
आज दिनांक 30 सितंबर 2025 को उषांकर चैरिटेबल एवं एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वाधान में ट्रस्ट की अध्यक्षा सुश्री सविता सोहाने जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मंडल टीम द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कन्या भोज कराया गया और उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन प्रश्नोत्तरी आयोजित की गयी
नवरात्री के अवसर पर संस्था की ओर से 9 बालिकाओं को चप्पल पहनाकर सम्मानित किया गया और श्रीमती कविता चौधरी और श्रीमती सरोज देवी की तरफ से 32 बच्चों को दही जलेबी बॉक्स पेंसिल रबर कटर वितरित किया गया इस मौके पर सक्रिय सदस्य श्री सत्येन्द्र गुप्ता श्रीमती सपना गुप्ता डॉ राम नेवाज सिंह श्रीमती सुनीता सिंह श्रीमती नीलम श्री पवन कुमार सिंह उपस्थित रहे
🙏🙏 सभी सहयोगियों को सादर आभार धन्यवाद🙏🙏💐💐💐
साभार
डॉ राम नेवाज सिंह
सदस्य प्रयागराज मण्डल





