+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 31/10/2025 – उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट – ग्राम पोंगरी जिला शहडोल
दिनांक 31/10/2025 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट की ओर से ग्राम पोंगरी जिला शहडोल में आर्थिक रूप से कमजोर स्थानीय ग्रामीण जनों व बच्चों के हित में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को साड़ी, पुरुषों को गमछे एवं बच्चों को स्कूल बैग व कॉपी का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्टी श्री राजकुमार खरया, सदस्य श्री चंद्रेश द्विवेदी, श्री गिरिधर गोपाल सिंह, श्रीमती आशा खरया, श्रीमती निर्मला गुप्ता, श्री पद्म खेमका, श्री अमन खरया, श्री नागेंद्र शर्मा, श्री दिलीप साकेत एवं श्री अनिल सिंह द्वारा किया गया। ट्रस्ट परिवार आयोजक सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करता है।






