+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 08/04/2025 सागर
दिनांक 08/04/2025 को उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर के तृतीय वार्षिक उत्सव के पाक्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत इंदौर कैम्प प्रभारी श्री सुरेश काशिव द्वारा धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पलता काशिव सक्रिय सदस्य रवि स्नोरिया, रत्नेश सिंह द्वारा “अवस्था वृद्ध आश्रम” परदेसी पुरा में 56 वृद्ध (महिला-पुरुषों) की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया, श्री काशिव एवं रवि व पुष्पलता जी द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को स्वास्थ्य पोषण कु जानकारी के साथ साथ आनंद से रहने हेतु बातचीत करते हुए सम्मान पूर्वक उत्साहवर्धन किया गया। ट्रस्ट की ओर से सभी वृद्ध सम्माननीय जन को उनकी इच्छा अनुसार गन्ने का जूस पिलाया गया एवं ग्लूकोस पुदीन हरा के क्रमशः पैकेट/बॉटल वितरण किए गये। कार्यक्रम में इस पावन सेवाकार्य में स्वैच्छिक सेवादार अनिल, दिनेश पचौरी, चेतन नरबले के साथ-साथ अवस्था संस्था की संचालिका सोनिया लोहाड़े एवं कैम्प इंदौर प्रभारी काशिव दंपत्ति व रवि रत्नेश का धन्यवाद ज्ञापित करता है।🙏










