+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
आज 13-07-25 जुलाई ग्वालियर
आज 13 जुलाई को उषांकर चैरिटेबल ट्रस्ट का तृतीय वार्षिकोत्सव ग्वालियर चेंबर आफ़ कॉमर्स में आयोजित किया गया कार्यक्रम के उपलक्ष्य मे ट्रस्ट की ओर से उपस्थित १४ शासकीय विद्यालय के लगभग २०० विधार्धियों को पठन सामग्री जैसे स्कूल बैग, जियोमैट्री बॉक्स, क्लिपबोर्ड, पेन कॉपी, पेंसिल के बॉक्स इत्यादि वितरित किए गए साथ उपस्थित सभी विद्यार्थियों को भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए ट्रस्ट की ट्रस्टी डॉ समिता गुगोरिया एवं ट्रस्ट की सक्रिय सदस्य श्रीमती अंजलि गुगोरिया द्वारा कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए एवं विद्यार्थियों द्वारा उत्तर देने पर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया विभिन्न विधालयों से आए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों ने बहुत ही अच्छी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं इसके उपरांत उनसभी विद्यार्थियों को ट्रस्ट की तरफ़ से अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पठन सामग्री देकर उन्हें सम्मानित किया गया आज के कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया आजके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ( ऊर्जा मंत्री म .प्र. शासन) विशिष्ट अतिथि श्री अमित सांघी DIG ग्वालियर , श्री राकेश सगर DIG, श्री संघ प्रिय नगर निगम कमिश्नर ग्वालियर , श्री प्रवीण अग्रवाल अध्यक्ष चेम्बर आफ़ कॉमर्स , श्री अशोक कस्तवार अध्यक्ष गहोई वैश्य महासभा ग्वालियर उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने DIG शहडोल ने की एवं कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद गर्ग चेयरमैन (भा.वि.प. ईस्ट चैरिटेबल ट्रस्ट) ने किया एवं आभार श्री नितिन गुगोरिया (ट्रस्टी) ने किया इकाई के सदस्यों द्वारा शहर मे अपने पूर्वजों की स्मृति मे दान स्वरूप , सीमेंट की १० बेंचो को ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर को शहर मे विभिन्न स्थानों पर लगाने के लिए दान दी गई एवं गहोई वैश्य समाज को एक ब्लू स्टार का वाटर कूलर दान स्वरूप निःशुल्क प्याऊ के लिय दान दिया गया आज के कार्यक्रम का शानदार संयोजन श्री मुकेश गुप्ता जी द्वारा किया गया आज के कार्यक्रम में श्री श्याम बाबू गुप्ता जी ट्रस्टी, श्री सचिता गुप्ता ट्रस्टी, भारत विकास परिषद के श्री ओम प्रकाश शर्मा जी , श्री संजय धवन, श्रीमति प्रिया तोमर , श्री पियूष गुप्ता, श्री अमित गुगौरिया , डॉ रुपेश श्रीवास्तव जी , श्री भूपेश शर्मा जी एवं गहोई वैश्य समाज के विभिन्न पदाधिकारीयों की उपस्थिति रही कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ





















