+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 02/06/25 कल्याणपुर
आज दिनांक 02/06/25 को उषाशंकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट की मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से स्वर्गीय श्री शंकरलाल सोहाने की स्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर साप्ताहिक श्रृंखला के अंतर्गत 19 वे कार्यक्रम में कल्याण पुर स्थित अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान जो एक्सीडेंटल, गंभीर बीमारियों से ग्रस्त गाय/ नंदी का सेवा संस्थान है, से जुड़े गौ सेवा में लगे हुए HDFC के डिप्टी मैनेजर श्री अहान गुप्ता,सेवा संस्थान के संचालक श्री गौरव मिश्रा के सहयोग से ट्रस्ट के अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने, कैंप प्रभारी राजकुमार खरया , नगर पालिका अध्यक्ष श्री घनश्याम जयसवाल, एडवोकेट चंद्रेश द्विवेदी, व्यवसायी श्री गिरिधर सिंह , श्री राजेश भारती, समाज सेवी रविकांत द्विवेदी, श्री रवि करण (रिटायर्ड सीएमओ), दिलीप, अजीत, धनराज, नागेंद्र, अनिल के द्वारा सयुक्त रूप से एकत्र होकर गंभीर रूप से घायल एवं गंभीर बीमारियों से ग्रसित उपचार उपरांत स्वास्थ्य लाभ ले रही गाय/ नंदियों को ट्रस्ट की ओर से 2 क्विंटल हरा चारा एवं 20 किलो गुड़ का आहार खुलाया गया एवं शेष गौ साला प्रभारी को प्रदाय किया गया। गौ साला प्रभारी के आग्रह पर ट्रस्ट के इच्छुक सदस्यों से निवेदन है कि एक्सीडेंटल/ रोग ग्रस्त गायों की सेवा हेतु अटल कामधेनु संस्थान में राशि ऑनलाइन/ सीधे गौ शाला में सामग्री प्रदाय की जा सकती है। ट्रस्ट परिवार गौ माता सेवा कार्य में श्री अहान गुप्ता, श्री गौरव मिश्रा एवं उनकी टीम का धन्यवाद ज्ञापित करता है।🙏🏻
















