दिनांक 02/06/25 इंदौर

आज दिनांक 02/06/25 को उषाशंकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से स्वर्गीय श्री शंकरलाल सोहाने की स्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर साप्ताहिक श्रृंखला के अंतर्गत 18 वे कार्यक्र के अंतर्गत इंदौर कैंप प्रभारी काशिव दंपत्ति श्री सुरेश काशिव व श्रीमती पुष्पलता काशिव के द्वारा श्री द्वारिका मालवीय एवं श्रीमती पूजा मालवीय एवं रत्नेश के विशेष सहयोग समन्वय से मानव सेवा ट्रस्ट सांवेर रोड इंदौर में संस्थान के कुल 42 बच्चों ( अनाथ) के हित में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । ट्रस्ट की ओर सभी बच्चों को शैक्षणिक सामग्री में 10 स्कूल बैग, 13 ड्राइंग कॉपी , 13 कॉलर बॉक्स, 13 पेंसिल , 13 रबर , 13 शार्पनर, 19 क्लिपबोर्ड, 19 पेन ,13 कॉपी का वितरण किया गया । एवं सभी बच्चों को खाद्य सामग्री में समोसे का वितरण किया गया । उल्लेखनीय है कि सदस्य श्री सुरेश काशिव व श्रीमति पुष्पलता काशिव जी द्वारा बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत कर बच्चों को जागरूक रहने एवं आगे भविष्य की उन्नति के लिए समझाइश दी गई। ट्रस्ट परिवार कार्यक्रम में उपस्थित सभी आयोजक एवं संयोजक सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *