दिनांक 01/06/25 अनूपपुर

आज दिनांक 01/06/25 को  उषाशंकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल  ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से स्वर्गीय श्री शंकरलाल सोहाने की स्मृति दिवस के उपलक्ष्य पर साप्ताहिक श्रृंखला के अंतर्गत 15 वे कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य श्री भूपेश शर्मा के द्वारा ग्राम सरपंच संतोषी खैरवार के सहयोग से  शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम हर्री, जिला अनूपपुर (म.प्र.) में शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का मुख्य आतिथ्य निरीक्षक कोतवाली श्री अरविंद जैन, विशेष अतिथि सूबेदार विनोद दुबे, सहित निःशुल्क सेवादार ग्राम के विशेष पदाधिकारी रामबती राठौर, माधव राठौर, श्री चंद्रकुमार तिवारी के द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को ट्रस्ट की ओर से 19 पानी की बोतल , 20 पेन एवं 29 कॉपी, 17 क्लिप बोर्ड, ड्राइंग कॉपी एवं कलर बॉक्स एवं खास सामग्री में केला चिप्स का वितरण किया गया । कार्यक्रम के दौरान मुख्य आयोजक ट्रस्ट सदस्य भूपेश शर्मा द्वारा ट्रस्ट के उद्देश्य से अवगत करते हुए शिक्षा के महत को समझाया गया। ट्रस्ट परिवार कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों एवं गण मान्य नागरिकों का धन्यवाद ज्ञापित करता है।🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *