दिनांक 04/07/2025 मैहर मध्यप्रदेश

आज दिनांक 04/07/2025 को उषांकर चेरिटेबल व एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से स्वर्गीय श्री शंकर लाल सुहाने की स्मृति दिवस के उपलक्ष पर साप्ताहिक श्रृंखला के अंतर्गत 21 वें कार्यक्रम आयोजन वृद्धाश्रम जिला मैहर (मध्य प्रदेश) ट्रस्ट के सदस्य श्री रमेश प्रसाद ओझा जी के द्वारा एवं आश्रम प्रभारी श्री सुरेंद्र गर्ग जी के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सनत् गौतम जी (समाजसेवी) एवं मैहर व्यापारी संघ के सदस्य श्री विजय चेलवानी जी उपस्थित रहे वृद्ध आश्रम में लगभग कुल 37 वृद्धजन उपस्थित रहे जिनमे महिला वर्ग 17 साड़ी एवं पुरुष वर्ग को 20 गमछे का वितरण किया गया कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य श्री रमेश प्रसाद ओझा जी ,मयंक ओझा जी, एवं निशुल्क सहयोगी श्री प्रदीप मिश्रा जी, बाबूराम द्विवेदी जी, रमेश नामदेव जी बाबूलाल साकेत जी व अन्य साथी मौजुद रहे ट्रस्ट परिवार कार्यक्रम आयोजित करने वाले महानुभावों को धन्यवाद देता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *