दिनांक 17/08/2025 शहडोल

आज दिनांक 17/08/2025 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट की ओर से सरिता वटवृक्ष श्रृंखला अंतर्गत कैम्प प्रभारी शहडोल ट्रस्टी श्री राजकुमार खरया एवं सदस्य अमन खरया के विशेष प्रयास से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पोंगरी में किया गया, आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में छायादार एवं फलदार कुल 150 पौधों (करंजिया, बांस, सागौन, आंवला, गुलमोहर, पीपल, आम, मीठी नीम, हर्रा जैसे छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण ट्रस्टी एवं सदस्यों द्वारा आपसी सहयोग एवं समन्वय से किया गया। ट्रस्टी राजकुमार खरया द्वारा वृक्षारोपण हेतु गड्डे निजी व्यय से कराये गये। कार्यक्रम में विशेष रूप से अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने, सदस्य श्री घनश्याम जायसवाल, एडवोकेट श्री चन्द्रेश द्विवेदी, श्री गौरीशंकर खरया, श्री दिनेश कुमार रूसिया, अमन खरया, प्रेमलता रजक, धनराज, नागेन्द्र, अजीत, राम सिंह, अनिल सिंह एवं निःशुल्क सेवादार श्री सागर गुप्ता, ग्रंथ खरया, यश खरया, दिव्यराज खरया, रोहित, पंकज, हरिकिशन, नेहरू तिलगाम उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया। ट्रस्ट परिवार सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *