+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 03/08/2025 Sehdol
दिनांक 03/08/2025 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट की ओर से गहोई समाज शहडोल द्वारा आयोजित रक्त दान शिविर अंतर्गत सामाजिक दृष्टि से प्रत्येक रक्त दान करने वाले व्यक्ति को सेब एवं केला प्रदत्त किया गया, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अध्यक्ष द्वारा रचित पुस्तकों की स्टाल रही, जिसके प्रति उपस्थित जनों द्वारा विशेष रुचि रुचि दिखायी गई एवं पुस्तक क्रय किया गया। उल्लेखनीय है कि पुस्तक विक्रय से प्राप्त धन राशि जनहित में ट्रस्ट को समर्पित है। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की नवीन सदस्यता ग्रहण करने वाले महानुभावों का ट्रस्ट में स्वागत है। गहोई समाज द्वारा ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई एवं ट्रस्ट द्वारा गहोई समाज का कार्यक्रम में शामिल किए जाने हेतु आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सहित ट्रस्टी श्री राजकुमार खरया, सदस्य श्री शशिशंकर सुहाने, दिनेश रूसिया, विकास खरया, श्रीमती आशा खरया, श्री रविशंकर त्रिपाठी, श्री दिलीप साकेत, धनराज सिंह, अनिल सिंह, अजीत यादव, पुष्पा तिवारी, प्रेमलता रजक एवं निःशुल्क सेवादार पंकज रोहित का विशेष सहयोग रहा। ट्रस्ट परिवार सहयोगी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करता है।






