+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
दिनांक 23/08/2025 शहडोल
आज दिनांक 23/08/2025 को उषांकर चैरिटेबल एंड एज्युकेशनल ट्रस्ट की ओर से कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शहडोल में दिनांक 01/07/2025 से 22/08/2025 तक संचालित ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यशाला में कुल 10 प्रशिक्षणार्थियों को (प्रशिक्षक सुश्री रेशमा वर्मन) प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा 10 नवीन प्रशिक्षणार्थियों हेतु कोर्स का शुभारंभ भी किया गया, जो दिनांक 25/08/2025 से संचालित होगा एवं प्रशिक्षणार्थियों के अनुरोध पर विचारोपरांत प्रशिक्षण अवधि तीन माह की होगी, जिसका प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम प्रशिक्षण समापन दिनांक 25/11/2025 के बाद होगा। आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है, जो सुविधा की दृष्टि से 15 से अधिक नहीं होगी। उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने, सदस्य श्रीमती आशा खरया, श्रीमती कमला जायसवाल, नागेंद्र, दिलीप, अनिल, रामसिंह, अजीत, निःशुल्क सेवादार रोहित, पंकज एवं स्थानीय आमजन उपस्थित रहे। ट्रस्ट परिवार समस्त प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।






