+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
उषांकार चैरिटेबल एवं एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर रविदास भवन छपारा
निशुल्क कोचिंग संस्थान छपारा में शिक्षकों को साल श्रीफल से किया सम्मानित
उषांकार चैरिटेबल एवं एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग सेंटर रविदास भवन छपारा मैं गरीब एवं पिछड़े तबके के परिवारों के बच्चों को ट्रस्ट द्वारा निशुल्क कोचिंग लगातार 5 महीने से दी जा रही है जिसमें कक्षा तीसरी से दसवीं तक के बच्चे निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं
शिक्षक दिवस के अवसर पर कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षिका स्वाती सुपलभक्त , कुमकुम सुपलभक्त को साल श्रीफल से सम्मानित किया गया छपारा के गणमान्य नागरिक श्रीमान गुलाब साहू, शासकीय शिक्षक श्री गंगेश वैस क्षेत्र के पार्षद श्री सुरजीत सिंह ठाकुर एवं श्री मिक्की परिहार व कोचिंग संचालन के व्यवस्थापक एडवोकेट लक्ष्मण सिंह अहिरवार द्वारा टीचरों को साल श्रीफल से सम्मानित किया गया और छात्रों को अच्छी शिक्षा देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।




