+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
15/09/2025 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट – रायपुर (छ.ग )
आज दिनांक 15/09/2025 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट की ओर से ज्ञान प्रकाश विद्यालय मंदिर ग्राम रावा भाटा जिला रायपुर (छ.ग ) में एवं स्टाफ के सहयोग समन्वय से रायपुर कैंप प्रभारी श्री पंकज सरावगी , श्री विजय गुप्ता ,स्कूल प्राचार्या ,शिक्षक एवं निःशुल्क सेवादारों के द्वारा संयुक्त रूप से कुल 120 बच्चों के हित में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों को ट्रस्ट की ओर 50 कॉपी, 50 पेन, 30 ड्राइंग बुक, 30 कलर पेंसिल एवं श्री पंकज सरावगी (उद्योगपति पूजा पशु आहार वाले) के द्वारा 18 स्कूल बैग एवं ट्रस्ट की ओर से 20 स्कूल बैग इस प्रकार कुल 38 स्कूल बैग का वितरण किया गया । सभी बच्चे सामग्री पाकर बहुत खुश हुए। ट्रस्ट परिवार आयोजक एवं संयोजक सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करता है🙏🏻


