21/09/2025 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट – अमरकंटक

दिनांक 21/09/2025 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट की ओर से पितृमोक्ष अमावस्या में स्वर्गीय श्रीमती मंजू ताम्रकार एवं स्व.श्रीमती मनोहरी देवी पोद्दार की पुण्यतिथि में पावन सलिला माँ नर्मदा की उद्गम स्थली अमरकंटक में मांगकर जीवन यापन करने वाले जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किये गए। उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम हेतु दानराशि श्रीमती लवली सोनी एवं श्री अमित पोद्दार द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम के आयोजक निःशुल्क सेवादार श्री लाल बहादुर तिवारी एवं अमलेश का विशेष सहयोग के लिए ट्रस्ट परिवार ह्रदय से आभार व्यक्त करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *