+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
24 दिसंबर 2025 उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा शासकीय विद्यालय क्रमांक 6 , तलैया महुल्ला के विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को शासकीय विधालय क्रमांक 6 दतिया ,में उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट की ट्रस्टी डॉ समिता गुगोरिया एवं ट्रस्ट की सदस्य श्रीमती शकुंतला गुगोरिया, श्री अमित गुगोरिया,श्रीमति अंजलि गुगोरिया ,श्रीमती रेनू खर्द्द, श्रीमती रजनी ब्रिजपुरिया ,श्रीमती करुणा नीखरा, श्रीमती नीलम सोनी, श्री सजल सोनी एवं विधालय की प्राचार्य डॉ संध्या खरे एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे! ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर चित्रकला प्रतियोगिता का बिषय देश भक्ति एवं 26 जनवरी का आयोजन किया गया| प्रतियोगिता उपरांत विद्यालय में उपस्थित 65 विधार्थियों ड्राइंग बुक, कलर पेंसिल एवं शार्पनर एवं इरेज़र दिए गए एवं विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप 11 खानें के टिफिन प्रदान किए गए | विद्यालय के लिए भी ट्रस्ट की ओर से वॉली बॉल एवं नेट प्रदान किया गया| ट्रस्ट की ट्रस्टी डॉ समिता गुगोरिया द्वारा ट्रस्ट का परिचय एवं ट्रस्ट द्वारा भारत वर्ष में विभिन्न कैंपों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के वारे में बताया गया |





