दिनांक 18/06/26 को ऊषांकर एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट –  जिला दमोह कैम्प

✨✨आज दिनांक 18/06/26 को ऊषांकर एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के विगत मासिक बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार प्रथम बैठक सागर ,द्वितीय बैठक जबलपुर एवं आज तृतीय बैठक हटा, जिला दमोह कैम्प में किया गया । आज बैठक की सम्पूर्ण व्यवस्था कैम्प प्रभारी श्री अमित कांत दुबे एवं श्रीमती अमिता दुबे द्वारा की गई ।बैठक का सम्बोधन एवं संरक्षण श्री श्याम सुंदर दुबे एवं अध्यक्ष सुश्री सविता सोहने जी द्वारा किया गया । बैठक में स्वेच्छिक नागरिक श्री अजीत अवस्थी ने विशेष सहयोग देकर ट्रस्ट की सदस्यता भी ग्रहण की। बैठक का उद्देश्य नवीन सदस्यों को जोड़ना एवं जनमानस तक ट्रस्ट के उद्देश्य का प्रचार-प्रसार करना। बैठक में अध्यक्ष द्वारा ट्रस्ट के स्वरूप एवं उद्देश्य को उपस्थित जनों को बताया गया । व नवीन सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्य वरिष्ठ पत्रकार विजय बजाज, सेवानिवृत्त स्टेट बैंक मैनेजर श्री नारायण पटेल , श्री आशुतोष गुप्ता , श्री अजीत अवस्थी एवं अन्य लोगों के द्वारा नवीन सदस्यता का फॉर्म भर कर सदस्यता ग्रहण की गई एवं आईं कार्ड प्रदान करके सदस्य को ट्रस्ट समूह में जोड़ा गया। बैठक में गण मान्य नागरिक द्वारा पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे ।
अतः ट्रस्ट परिवार उपस्थित सभी सदस्यों एवं सहयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित करता है ।🙏🏻🙏🏻✨✨

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *