उषांकर ट्रस्ट जबलपुर शाखा द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

स्व. श्रीमती उषा सोहाने की स्मृति में चल रहे सेवा अभियान के अंतर्गत 11वाँ कार्यक्रम संपन्न

स्व. श्रीमती उषा सोहाने जी की श्रद्धांजलि के विशेष अवसर पर उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा 1 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक चलाए जा रहे विशेष सेवा एवं जनकल्याण अभियान के अंतर्गत ट्रस्ट की जबलपुर शाखा द्वारा 11वें सेवा कार्यक्रम के रूप में एमजीजी पैलेस, दमोह नाका, जबलपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम ट्रस्टी श्रीमती तृप्ति बरसैया एवं श्री अरुण सरावगी के मार्गदर्शन तथा कैम्प प्रभारी श्री संदीप बरसैया के निर्देशन में आयोजित किया गया। आयोजन की व्यवस्थाओं में श्री संजय प्यासी, श्री श्रेणिक जैन, श्री अनुभव मातेले एवं श्री राजेंद्र मातेले का विशेष सहयोग रहा। साथ ही श्री विजय सोहाने, श्री कमलकांत गुप्ता, श्रीमती पारुल बड़ेरिया एवं श्रीमती रागिनी सरावगी ने भी पूरे आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। आयोजक समिति द्वारा शिविर की तैयारियाँ लगभग एक माह पूर्व से प्रारंभ कर जबलपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पैंपलेट का व्यापक वितरण करते हुए लोगों को शिविर की जानकारी दी गई। शिविर में 100 से अधिक ऑनलाइन पंजीयन हुए, जबकि अनेक लोगों ने मौके पर भी पंजीयन कराया।
स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 200 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ. आशीष डेंगरा, डॉ. अमित जैन कोटवाले, डॉ. आशीष तिवारी, डॉ. नीरज बड़ेरिया, डॉ. कमलेश गुप्ता, डॉ. चिराग सुहाने एवं डॉ. पुष्पराज केशरवानी सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जाँच उपरांत आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
शिविर में जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। दवा वितरण हेतु श्री अजय शर्मा, श्री सरस्वती चन्द्र एवं श्री नितेश सिंह का विशेष सहयोग रहा। साथ ही भारत लैब्स से श्री नरेंद्र सिंह टुटेजा, इंदौर से विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा पैथोलॉजी जांच की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। उनके सहयोग से ब्लड, शुगर एवं CBC सहित आवश्यक जांच की सुविधा 50 प्रतिशत रियायती दर पर उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही एक्स-रे की निःशुल्क व्यवस्था मेट्रो हॉस्पिटल के डॉ. राजीव बड़ेरिया द्वारा कराई गई, जिसके लिए ट्रस्ट परिवार ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. श्रीमती उषा सोहाने एवं श्री शंकर लाल के छायाचित्र पर अतिथियों एवं चिकित्सकों द्वारा माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विशेष अतिथि श्री अभिषेक गौर, CSP कोतवाली एवं श्री राकेश बड़ेरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुश्री सविता सोहाने द्वारा अध्यक्षीय स्वागत भाषण दिया गया, जिसमें उन्होंने ट्रस्ट की सेवा गतिविधियों एवं स्व. श्रीमती उषा सोहाने की स्मृति में चलाए जा रहे अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरुण सरावगी द्वारा किया गया।
शिविर के दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने द्वारा स्वयं की ओर से चिकित्सकों, आयोजक समिति एवं विशेष सहयोग करने वाले सदस्यों को शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं तुलसी के पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। पंजीयन व्यवस्था में विशेष सहयोग देने वाले श्री संजोग नौगरईया एवं श्री दुर्गा प्रसाद को भी उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
इस दौरान बुक स्टॉल भी लगाया गया। इसका संचालन श्रीमती आशा सोहाने द्वारा किया गया, जिसमें सुश्री हर्षिता बरसैया ने सहयोग प्रदान किया। बुक स्टॉल से प्राप्त संपूर्ण राशि ऑनलाइन ट्रस्ट को दान की गई। वहीं नवीन सदस्यता ग्रहण कराने में श्री राजेंद्र मातेले का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं भोजन व्यवस्था में श्री संतोष सोहाने, श्री विजय सोहने, श्रीमती पारुल बड़ेरिया एवं श्रीमती रागिनी सरावगी का भी विशेष सहयोग रहा।
सुबह 10:30 बजे प्रारंभ हुआ स्वास्थ्य शिविर दोपहर 3 बजे चिकित्सकों, अतिथियों, आयोजक समिति एवं सहयोगियों के सम्मान तथा स्मृति चिन्ह वितरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संपूर्ण आयोजन सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना से परिपूर्ण रहा, जिसमें जनसेवा की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
शिविर की सफलता में सहयोग देने वाली समस्त आयोजक समिति, चिकित्सकों, निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराने वाले सहयोगियों तथा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से तत्परता एवं समर्पण के साथ सहयोग करने वाले सभी सदस्यों के प्रति ट्रस्ट परिवार द्वारा हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *