+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
ABOUT US
श्रीमती सचिता गुप्ता पत्नि श्री श्याम बाबू गुप्ता निवासी ग्वालियर, आपकी स्कूली षिक्षा जबलपुर से आरंभ होकर रायपुर, सागर एम.एल.बी. स्कूल से पूर्ण हुई एवं शासकीय महाविधालय से विज्ञान संकाय से स्नातक तथा डाॅ. हरीसिंह गौर विष्वविधालय से इतिहास में स्नात्कोत्तर डिग्री प्राप्त की। आपकी विषेष बागवानी एवं कुकिंग (पाककला) में है। माता-पिता से वसीयत में प्राप्त सेवा समर्पण भाव को अंगीकर करते हुए आप वर्तमान में कुषल गृहिणी के रूप में पारिवारिक जिम्मेदारी के वहन के साथ-साथ उषांकर चैरिटेबल एवं एजुकेषनल ट्रस्ट की उद्वेष्यों की पूर्ति में सक्रिय भूमिका अदा कर रही है। उषांकर ट्रस्ट का कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत होने से आपको ग्वालियर एवं मध्यप्रदेष से लगे उत्तर प्रदेष के क्षेत्रों में कार्यो के समन्वय एवं संपादन की जिम्मेदारी आपको सौंपी गई है। आपके इस पावन सेवा समर्पण कार्य में ट्रस्ट के सदस्य के रूप में श्री श्याम बाबू गुप्ता जी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कार्यो में सहयोग प्रदान कर रहे है।