शहडोल के सभी सदस्यों की बैठक कैंप प्रभारी द्वारा बुलाए गए

आज शहडोल के सभी सदस्यों की बैठक कैंप प्रभारी द्वारा बुलाए गए उपस्थित सम्माननीय सदस्य श्री मनोज जयसिंघानीय, श्री शशि सोहाने,श्री इमरान सिद्दकी, विकास गुप्ता , श्रीमती निभा गुप्ता , श्री चंद्रेश द्विवेदी, श्रीमती आशा खरया एवं श्री राजकुमार खरया, दिलीप साकेत, पुष्पा, प्रेमलता, रेशमा , अमन, पूनम, विशेष रूप से उपस्थित हुए। शहडोल कैंप की बैठक में मुख्यतः संचालित कोचिंग, मेडिकल कैंप का आयोजन, आगामी 2 माह में होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा पर गहन विचार विमर्श हुआ। तथा चंद्रेश द्विवेदी जी के रखे गए प्रस्ताव अनुसार प्रत्येक सदस्य को कम से कम 3 सदस्य नवंबर एवं 3 सदस्य दिसंबर माह में बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। श्री दिलीप साकेत द्वारा संचालित कोचिंग का मासिक आर्थिक वहन स्थानीय सदस्यों के द्वारा सयुक्त रूप से या क्रमानुसार एक माह का उठाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। उक्त प्रथम बैठक के सफल आयोजन व रखे गए प्रस्ताव हेतु ट्रस्ट परिवार धन्यवाद ज्ञापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *