ABOUT US

Trustee

Dr. Samita Gugoria,

Datiya

डाॅ. समिता गुगौरिया (सोहाने) पत्नि श्री नितिन गुगौरिया निवासी दतिया। आपकी स्कूली षिक्षा रायपुर से आरंभ होकर सागर एम.एल.बी. स्कूल से पूर्ण हुई आपने बचपन से ही अत्यंत मेधावी छात्रा के रूप में अपनी पहचान बनाई। आपके द्वारा ‘‘टेलीकाॅम एण्ड इलेक्ट्रानिक्स‘‘ ब्रान्च से पाॅलिटैक्निक डिप्लोमा कर डाॅ. हरीसिंह गौर विष्वविधालय से राजनीतिषास्त्र में स्नात्कोत्तर की डिग्री प्राप्त की। आपके द्वारा ‘‘म.प्र. सरकार विधानसभा में विपक्ष की भूमिका‘‘ (1990 से 2000 तक) विषय पर डाॅ. हरिसिंह गौर वि.वि. से पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। आपने म.प्र. सरकार द्वारा आयोजित एम.पी. स्लेट की परीक्षा उत्तीर्ण की। आप ने म.प्र. सरकार के विभिन्न सरकारी काॅलेज हटा, केवलारी, पथरिया, भीकनगाॅव में तदर्थ व्याख्याता के रूप में लम्बे समय तक अध्यापन कार्य संपादित किया। आपकी विषेष अभिरूचि ड्राइंग-पेंटिग, गृह निर्माण, गृह-सज्जा, समाजसेवा है। आपको अपने माता-पिता से समाजसेवा का गुण प्राप्त हुआ। आप के माता पिता दोनों ही बहुत दानी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। इन संस्कारो में उत्रोत्तर वृद्धि विवाह उपरांत गुगौरिया परिवार के सास-ससुर के रूप में मिले माता-पिता के सानिध्य में हुई। इन्हीं संस्कारों एवं दयालु प्रवृत्ति के कारण सामाजिक क्षेत्र में अत्यंत समर्पित एवं सक्रिय जीवन साथी श्री नितिन गुगौरिया के कंधे से कंधा मिलाकर आपने ‘‘उषांकर चैरिटेबल एण्ड एजुकेषन ट्रस्ट’’ के ट्रस्टी बने। आपकी कर्मठता एवं जुझारूपन इसी से परिलक्षित होता है कि आप कुषल गृहिणी के रूप में पारिवारिक जिम्मेदारी के वहन के साथ-साथ पारिवारिक व्यवसाय अंतर्गत कई जिम्मेदार पदों को भी बखूबी संभाल रही है। इसके साथ ही उषांकर चैरिटेबल एवं एजुकेषनल ट्रस्ट की उद्वेष्यों की पूर्ति में सक्रिय भूमिका अदा कर रही है। उषांकर ट्रस्ट का कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत होने से श्रीमती डाॅ. समिता गुप्ता को श्री नितिन गुगोरिया जी जो समाज के कई क्षेत्रों में अत्यंत सक्रिय है के सहयोगी के रूप में दतिया, झाॅसी से लगे हुए समस्त उत्तर प्रदेष के क्षेत्र एवं ग्वालियर से लगे हुए राजस्थान के क्षेत्र व आगरा, दिल्ली से लगे हुए क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। आपके इस पावन सेवा समर्पण कार्य में ट्रस्ट के सदस्य के रूप में श्री नितिन गुगौरिया जी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कार्यो में सहयोग प्रदान कर रहे है।