ABOUT US

Trustee

Mr. Sanjay Dengre

Sagar MP

श्री संजय डेंगरे
श्री संजय डेंगरे ,गहोई वैश्य समाज सागर के प्रतिष्ठित समाजसेवी डेंगरे परिवार से है ,आपके पिता स्व. श्री कपूरचंद डेंगरे जिन्होंने सुप्रसिद्ध लक्ष्मी अगरबत्ती फैक्ट्री की स्थापना सन 1954 में की थी उसके आप वर्त्मान प्रमुख डायरेक्टर है, आपके विषेष प्रयासो से विगत कई दशकों से लक्ष्मी अगरबत्ती की ख्याति देश विदेश में पहुचाने में आपका विशेष योगदान रहा है। व्यवसायिक उत्तोरोत्तर वृद्धि विगत 6 दषकों से होने से आप एवं आपके परिवार द्वारा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ो व्यक्तियों को आप रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। श्री डेंगरे सफलतम व्यवसायी होने के साथ-साथ कुषल समाज सेवी भी है। समाज सेवा का कार्य आपको अपने माता पिता से वसीयत में प्राप्त हुआ, यही कारण है कि आप सागर जिले की कई संस्थाओं जैसे रोटरी क्लब ,दयोदय गौ-शाला ,सीताराम रसोई ,घरोंदा अनाथ आश्रम एवं अन्य सामाजिक धार्मिक कार्य करने वाली संस्थाओ में लगातार अपनी सक्रिय सेवाए दे रहे है।
आपके लम्बे अनुभव को देखते हुए उषांकर चैरिटेबल एण्ड एजुकेषनल ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य एवं सहायक सचिव के रूप में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, वेबसाईट एवं सोषल मीडिया संबंधी कार्यो का नेतृत्व सौंपा गया है। आपके सहायक के रूप में अध्धयनरत ट्रस्टी अभिनव एवं धनिष्ठा को उक्त कार्य हेतु लगाया गया है। इसके साथ ही सहायक सचिव के रूप में कार्यालयीन कार्य में सहयोग के साथ-साथ नवीन सदस्यता गृहण करने वाले सदस्यों की जानकारी आनलाईन अपडेट करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है आपके सामाजिक सेवा के कार्य विस्तार के क्षेत्र को दृष्टिगत रखते हुए सागर, नरसिंहपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, होषंगाबाद, इंदौर, बालाघाट, सिवनी आदि एवं नागपुर, हैदराबाद, गुजरात जैसे कई स्थानों की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रस्ट के महत्वपूर्ण सलाहकार के रूप में आप अत्यंत गंभीरता से सक्रिय भूमिका निभा रहे है।