+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
ABOUT US
श्री सत्येंद्र कुमार गुप्ता
वर्तमान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। आपको कुल 25 वर्षों से वकालत का अनुभव है। आपने राजनीति विज्ञान के विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अपनी एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त की, तत्पश्चात वर्ष 1999 में आपको ‘बार काउंसिल ऑफ यू.पी.‘ द्वारा उच्च न्यायालय में वकालत हेतु इनरोल किया गया। आपको लगभग 15 वर्षों से इलाहाबाद नगर निगम, जलकर विभाग एवं ‘उत्तर प्रदेश विद्युत विभाग‘ के अधिवक्ता के रूप में कार्य का अनुभव है।
आपके परिवार में आपके दादा जी स्वतंत्रता सेनानी रह चुके हैं उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ इलाहाबाद में हो रहे स्वतंत्रता संग्राम में अपनी उच्च भागीदारी दी। साथ ही आपके पिताजी श्री सुरेश कुमार विद्यार्थी लगातार 50 वर्षों से इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
श्री गुप्ता का काफी लंबे समय से अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुडाव रहा हैं, स्वैच्छिक सामाजिक सेवा आपका रूचिकर विषय है। आपके द्वारा ‘अधिवक्ता प्याऊ सोसाइटी‘ का गठन किया और शहर के कई धार्मिक एवं शैक्षणिक स्थानों में सार्वजनिक प्याऊ लगवाए गए। प्रयागराज की विषेष पहचान एवं जीवन रेखा गंगा के तट पर वंचित जनों को भोजन, वस्त्र, अन्य सामग्री का वितरण अनाज आदि में आपको विषेष संतोष प्राप्त होता है।
आपकी इसी सहकारिता सहयोग की भावना को दृष्टिगत रखते हुए उषांकर चैरिटेबल ट्रस्ट का ट्रस्टी नियुक्त किया जाकर संपूर्ण उत्तर प्रदेष एवं उत्तराखंड के समस्त क्षेत्रों में ट्रस्ट संबंधी कार्यो के संपादन की जिम्मेदारी आपको सौंपी गई है आपके इस सेवा समर्पण कार्य में आपकी जीवन संगिनी श्रीमती सपना गुप्ता एवं पुत्री अदिती गुप्ता आपके कंधे से कंधा मिलाकर समर्पित भावना से कार्य कर रही हैं।