ABOUT US

Treasurer/Co-Founder

Mrs. C.A. Simple Seth

Pune Maharashtra

श्रीमती सी.ए. सिंपल सेठ
श्रीमती सी.ए. सिंपल सेठ पत्नि श्री सुरेन्द्र सेठ निवासी पूना (महाराष्ट्र)। आपको अत्यधिक निपुण और कुशल चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में वित्त के क्षेत्र में प्रचुर अनुभव और विशेषज्ञता हासिल है, तथा बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक के रूप में एवं कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए वित्तीय सलाहकार के रूप में भी काम करने के बाद, आपको वित्तीय प्रबंधन और कराधान की जटिलताओं की गहरी समझ है। यही कारण है कि उषांकर चैरिटेबल एण्ड एजुकेषनल ट्रस्ट जिसकी आप को-फाउंडर भी है, में कोषाध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद सौंपा गया हैं। ट्रस्ट के वित्तीय सलाहकार के रूप में, ट्रस्ट को नियंत्रित करने वाले नियमों और विनियमों के पालन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। आप यह भी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि ट्रस्ट उच्चतम स्तर की पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावशीलता के साथ उत्तोरोत्तर वृद्धि करता रहे, तथा ट्रस्ट के संसाधनों का उपयोग अधिकतम सेवा के क्षेत्र में प्रभावषाली हो सके।
श्रीमती सेठ वर्तमान में पुणे में अपनी सीए फर्म चला रही हैं, जो आयकर, जीएसटी, सरकारी ऑडिट और बैंक ऑडिट में विशेषज्ञता रखती है, आपके द्वारा विभिन्न व्यवसायों और व्यक्तियों को समान रूप से अमूल्य सेवाएं प्रदान की जा रही है। सी.ए. सिंपल सेठ अपने वृहद दृष्टिकोण एवं दूरदर्षिता के कारण अपने कार्यक्षेत्र में विषेष स्थान रखती है। उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट इसी वृहद दृष्टिकोण एवं दूरदर्षिता का प्रत्यक्ष परिणाम है।
आप व्यवसायिक निपुणता, लगनषीलता के साथ-साथ कुषल गृहिणी, पाककला, अध्ययन, लेखन, गृह सज्जा में भी निपुण है आपके द्वारा वित्त संबंधी विषयों पर व्याख्यान देना एवं काउंसलिंग में भी आपकी विषेष रूचि है।
आपके द्वारा बचपन से माता-पिता द्वारा आरंभ किए गए एवं आदत व्यवहार में लाए गए सामाजिक कार्यो को एक संस्थागत रूप देने के साथ ही मां की स्मृति का सम्मान करना एक व्यक्तिगत लक्ष्य मानते हुए स्वयं के जीवन में माॅ का गहरा प्रभाव पडने से एवं उनके सपनों को धरा में साकार करने की दृष्टि से उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट की स्थापना में विषेष भूमिका निभाई है। सच्चाई यही है कि ट्रस्ट की कल्पना श्रीमती सेठ की ही है। इस कल्पना को अपना लक्ष्य बनाकर ट्रस्ट की स्थापना कराई गई। ताकि ट्रस्ट समाज में वंचित जनो को शिक्षा और सहायता प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेगा। उनका मानना है कि शिक्षा गरीबी के चक्र को तोड़ने और बच्चों को अपने और अपने समुदाय के लिए बेहतर भविष्य बनाने के लिए सशक्त बनाने की कुंजी है। अपनी माँ की स्मृति का सम्मान करने और उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए, उनके परिवार के सदस्यों के सहयोग से, उषांकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट की स्थापना अप्रैल 2022 में की गई थी।
उषांकर ट्रस्ट का कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत होने से आपको कोषाध्यक्ष/वित्तिय सलाहकार के अतिरिक्त श्री सुरेन्द्र सेठ जी के साथ सम्पूर्ण महाराष्ट्र एवं सीमावर्ती राज्यों में कार्याें की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपके इस पावन सेवा समर्पण कार्य में ट्रस्टी के रूप में श्री सुरेन्द्र सेठ जी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कार्यो में सहयोग प्रदान कर रहे है।