ABOUT US

Secretary

Smt. Sarita Gupta

Sagar MP

श्रीमती सरिता गुप्ता पत्नि श्री राकेष गुप्ता निवासी सागर, आपकी स्कूली षिक्षा जबलपुर से आरंभ होकर रायपुर, सागर से पूर्ण हुई आपके द्वारा शासकीय महाविधालय से कला संकाय से स्नातक की डिग्री सागर विष्वविधालय से प्रथम स्थान में प्राप्त हुई तथा डाॅ. हरीसिंह गौर विष्वविधालय से मनोविज्ञान में स्नात्कोत्तर डिग्री प्राप्त कर एम.फिल. किया गया तदुपरांत तदर्थ पद पर अध्यापन कार्य डाॅ. हरिसिंह गौर विष्वविधालय में किया गया। आपकी विषेष रूचि बागवानी, कुकिंग (पाककला), गृहसज्जा, समाजसेवा के क्षेत्र में बचपन से रही है यही कारण है कि आपके कार्यव्यवहार व शैक्षणिक जगत में अध्यापन व सेवा के प्रति रूचि से प्रभावित होकर सागर जिले की जानीमानी समाजसेवी श्रीमती मीना पिंपलापुरे के द्वारा 90 के दषक में सागर जिले में स्थापित प्रथम परिवार परामर्ष केंद्र के मुख्य काउंसलर के रूप चयन किया गया जहाॅ आपके द्वारा अपनी सेवाए समर्पित की गई। आपके द्वारा परिवार प्रगति योजना (आई.पी.पी.एफ.) के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास अधिकारी के रूप में विदिषा जिले में अपनी सेवाए लंबे समय तक दी गई। माता-पिता से वसीयत में प्राप्त सेवा समर्पण भाव को अंगीकर करते हुए आप वर्तमान में कुषल गृहिणी के रूप में पारिवारिक जिम्मेदारी के वहन के साथ-साथ उषांकर चैरिटेबल एवं एजुकेषनल ट्रस्ट की उद्वेष्यों की पूर्ति में सक्रिय भूमिका अदा कर रही है। आपके द्वारा ट्रस्टी के रूप में आर्थिक रूप से अक्षम किंतु षिक्षा हेतु आतुर ग्रामीण बच्चों को संकलित कर निषुल्क कोचिंग का कार्य भी किया जा रहा है आप विषेष रूप से मजदूरी करने वाले परिवारों की जीवनषैली में सुधार लाने एवं बच्चों में षिक्षा के प्रति रूचि जागृत करना चाहती है। आप विभिन्न व्यवसायों की जानकारी भी जरूरतमंदो तक पहुचाने के लिए प्रयासरत रहती है। आपके इन्ही प्रयासों एवं कार्यो के क्रियान्वयन से प्रभावित होकर वंचित जन अपनी समस्याए लेकर आप तक पहुचते है। जिनके निराकरण हेतु आपके द्वारा भरसक प्रयास किए जाते है।
उषांकर ट्रस्ट का कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत होने व ट्रस्ट के सचिव पद का प्रभार होने से ट्रस्ट के कार्यालयीन कार्य की जिम्मेदारी के साथ-साथ सागर संभाग के जिले एवं सीमावर्ती जिले विदिषा, रायसेन, भोपाल, कर्वी, चित्रकूट, महोबा जैसे अन्य जिलों में समस्त कार्यो के समन्वय एवं संपादन की जिम्मेदारी आपको सौंपी गई है। आपके इस पावन सेवा समर्पण कार्य में ट्रस्ट के सदस्य के रूप में श्री राकेष गुप्ता जी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कार्यो में सहयोग प्रदान कर रहे है।