+9406930779 info@ushankrtrust.org Sagar MP
आज दिनांक 03/06/2025 को उषांकर चेरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट – सागर
आज दिनांक 03/06/2025 को उषांकर चेरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर की ओर से ट्रस्ट की मूल आत्मा श्रीमति उषा सोहाने ( जन्म दिवस 3 जून) के साप्ताहिक श्रृंखला के अन्तर्गत प्रथम कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता गुप्ता जी के द्वारा सागर स्टेट जिला सागर (मध्य प्रदेश) में संचालित निशुल्क कोचिंग के बच्चों एवं मजदूर वर्ग के बीच में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय श्रीमती उषा सोहने जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को ट्रस्ट की ओर से कॉपी,पेन, ड्राइंग कॉपी, शॉपनर, इरेजर का वितरण किया एवं उपस्थित मजदूर वर्ग में महिलाओं वर्ग को पेटिकोट एवं पुरुष वर्ग को गमच्छे का वितरण किया गया गया और सभी बच्चों एवं मजदूर वर्ग को खाद्य सामग्री में बिस्कुट के पैकेट एवं जूस का वितरण टाटा क्रोमा शोरूम के मैनेजर श्री मिश्रा जी द्वारा किया गया जो छात्र कक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं उन छात्रों को प्रोत्साहन के रूप में पानी की बोतल, ज्योमेट्री बॉक्स आदि का वितरण किया कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष सुश्री सविता सोहाने ट्रस्टी श्री संजय डेंगरे एवं सदस्य श्रीमती सरोज दुबे , श्री केपी दुबे, श्रीमती सरोज सोनी, श्री पुरुषोत्तम सोनी, श्री नवीन सक्सेना एवं नवीन सदस्य श्रीमती कल्पना सक्सेना आदि उपस्थित रहे सभी सदस्यों को ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष एवं निशुल्क कोचिंग संचालिका श्रीमती सरिता गुप्ता जी के द्वारा उपस्थित सभी ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं सदस्यों का स्वागत किया एवं सभी को मैंगो जूस पिलाया गया सभी बच्चों एवं मजदूर वर्ग सभी सामग्री पाकर बहुत खुश हुए ट्रस्ट परिवार सभी कार्यक्रम आयोजित करने बाले महानुभावों को धन्यवाद देता है







