07/03/2026 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट – जिला शहडोल मुख्यालय

आज दिनांक 07/03/2026 को उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट की ओर से कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पूर्व की मासिक बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा शहडोल के सौजन्य से जिला शहडोल मुख्यालय में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र (प्रशिक्षक सदस्य श्रीमती डिम्पल गुप्ता) का उद्घाटन किया गया, उक्त कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष सहित शहडोल कैम्प प्रभारी ट्रस्टी श्री राजकुमार खरया, सदस्य श्री चंद्रेश द्विवेदी, श्रीमती आशा खरया, श्रीमती निर्मला गुप्ता, रेशमा बर्मन, प्रेमलता रजक, नागेन्द्र, दिलीप, राम सिंह, अनिल सिंह, धनराज, अजीत व प्रशिक्षणार्थी एवं स्थानीय आमजन उपस्थित रहे, ट्रस्ट परिवार सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *