चतुर्थ पाक्षिक वार्षिकोत्सव दिनांक 01/04/2026 से 15/04/2026 उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट – चित्रकूट

उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर जो इस वर्ष 2026 में अपना चतुर्थ पाक्षिक वार्षिकोत्सव दिनांक 01/04/2026 से 15/04/2026 तक मनाने जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 15/04/2026 को 22 वे कार्यक्रम का आयोजन कैंप प्रभारी श्री अरुण कुमार गुप्ता तथा ट्रस्ट के सदस्य श्री राम बाबू सिंह एवं अमरीश कुमार के द्वारा गल्ला मंडी कर्वी चित्रकूट में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मंडी परिसर में काम करने वाले पुरुषों को 30 गमछे एवं महिलाओं को 30 कॉटन स्टॉल वितरित किए गए एवं लक्ष्मीकांत गुप्ता , श्री राम बाबू सिंह एवं श्री अरुण कुमार गुप्ता ने अपने व्यय से 20 गमछे एवं 20 स्टॉल वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान सहयोगी श्री बृजकिशोर शिवहरे , श्री मनोज केशरवानी , नमन गुप्ता , सौरभ गुप्ता एवं श्री शांतिलाल गुप्ता उपस्थित रहे। ट्रस्ट परिवार सभी आयोजक सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *