चतुर्थ पाक्षिक वार्षिकोत्सव दिनांक 01/04/2026 से 15/04/2026-उषांकर चैरिटेबल एवं एज्युकेशनल ट्रस्ट – तहसील लहार जिला भिण्ड (मध्य प्रदेश)

उषांकर चैरिटेबल एण्ड एज्युकेशनल ट्रस्ट मुख्य शाखा जिला सागर जो इस वर्ष 2026 में अपना चतुर्थ पाक्षिक वार्षिकोत्सव दिनांक 01/04/2026 से 15/04/2026 तक मनाने जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 15/04/2026 को 19 वे कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के सदस्य श्री सुशील कुमार राव जी के द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय रिनिया ब्लॉक और तहसील लहार जिला भिण्ड (मध्य प्रदेश) में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में स्कूल में उपस्थित सभी बच्चों पढ़ाई से संबंधित स्टेशनरी जैसे – 5 स्कूल बैग,34 कॉपी,20 पेन,9 इरेसर,9 शार्पनर वितरित की गई इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य श्री गौरव राव, श्री प्रमोद किरार निशुल्क सहयोगी शिक्षिका ज्योति देवी और शिल्पी कुशवाहा के साथ- साथ समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। ट्रस्ट परिवार सभी आयोजक सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *