नवरात्रि के पावन पर्व पर उषा सुहाने जी की स्मृति में बालिका शिक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही उषाँकर चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट, सागर (मध्य प्रदेश) के सौजन्य से उत्तर प्रदेश प्रयागराज मंडल के तिलगोड़ी गांव में संचालित निःशुल्क कोचिंग संस्था के 50 जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। ट्रस्ट की अध्यक्षा आईपीएस अधिकारी सुश्री सविता सोहाने जी के नेतृत्व में ट्रस्टी सत्येंद्र कुमार गुप्ता, सपना गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, नागेंद्र प्रताप सिंह एवं सुनीता सिंह के सहयोग से बच्चों को बैग देकर शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शिक्षा के महत्व पर अपने विचार भी रखे। इस अवसर पर शिक्षिका नीता सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
अंत में प्रधानाध्यापक डॉ. राम नेवाज सिंह ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से गरीब बच्चों में शिक्षा के प्रति ललक बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *